बिहारशरीफ, अप्रैल 9 -- एसपी से की फसल लूट लेने की शिकायत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। करंडे थाना क्षेत्र के अस्थावां गांव में विवादित भूमि पर कटी हुई फसल को लूट लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता वीणा देवी द्वारा एसपी और करंडे थाना में लिखित शिकायत की गई है। पीड़िता ने बताया कि बेटे की मौत पर पतोहू ने जमीन बेच दी है। जबकि, इस जमीन विवाद का मामला कोर्ट में चल रहा है। बुधवार की रात को नौ कट्ठा खेत में गेहूं की कटी फसल रखी थी। रात में किसी ने लूट लिया। (संजय मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...