एसपी से की कार्रवाई की मांग
गौरीगंज, जून 27 -- अमेठी। भाकियू जिलाध्यक्ष चुन्नू सिंह ने एसपी को पत्र भेजकर बताया कि ठेंगहा ग्रामसभा के बबुरी गांव निवासी किसान उदयराज पाल उनके संगठन का सक्रिय कार्यकर्ता है। संगठन के ही प्रयास से 1994 में उपजिलाधिकारी के द्वारा पट्टा आबंटन किया गया। कुछ दिन पहले ही लेखपाल के द्वारा सीमांकन करवाया गया है। जिसमें वह काबिज है। आरोप है कि गांव के ही विपक्षी उदयराज की जमीन में जबरन खूंटा गाड़ रहे हैं। जिसे लेकर शुक्रवार को कहासुनी हुई थी। शनिवार को जब वह प्रार्थना पत्र लेकर संग्रामपुर थाने गया तो उसे बैठा लिया गया और 151 में चालान किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने मामले में एसपी से कार्रवाई की मांग की हे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.