हरदोई, दिसम्बर 30 -- हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि करीब एक माह पूर्व उसकी 19 वर्षीय पुत्री को जनपद के गांव दरवेशपुर, थाना कोतवाली देहात निवासी सुभाष के सहयोग से शाहजहांपुर जनपद के खुटार थाना क्षेत्र के सलनहा गांव निवासी वरुण कुमार बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पीड़िता के पति द्वारा आरोपितों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार को लगातार परेशान कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.