एसपी सिटी ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर अनुशासन का पाठ पढ़ाया
भागलपुर, मई 15 -- भागलपुर। पुलिसलाइन में शुक्रवार की सुबह आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण करने के लिए एसपी सिटी शैलेंद्र सिंह पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जवानों के टर्नआउट, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता का जायजा लिया। परेड के दौरान मौजूद पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कर्तव्य निर्वहन में तत्परता एवं अनुशासन बनाए रखने को कहा गया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर परेड का आयोजन किया जा रहा है और वरीय अधिकारी नियमित रूप से परेड का निरीक्षण कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर: एसएसपी ने ली परेड की सलामी, अपराध स्थल को 'येलो टेप' से सुरक्षित करने के निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.