बदायूं, मई 10 -- शनिवार शाम एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बिनावर थाने पहुंचकर पुलिसिंग के जमीनी हालात का जायजा लिया। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाएं देखीं और रिक्रूटों से संवाद कर फरियादियों के प्रति शालीन व्यवहार अपनाने की सीख दी। एसपी सिटी ने कहा कि थाने पर आने वाला हर व्यक्ति न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचता है, ऐसे में पुलिस का व्यवहार ही उसकी सबसे बड़ी पहचान होता है। उन्होंने रिक्रूटों को व्यवहारिक प्रशिक्षण देते हुए जनता के बीच सकारात्मक छवि बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के बाद एसपी सिटी ने कस्बे में पैदल गश्त कर बाजार और प्रमुख स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था परखी। यह भी पढ़ें- ​एसपी साउथ ने किया आंवला थाने का औचक निरीक्षण इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर फीडबैक लिया और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। थाना प्...