हल्द्वानी, फरवरी 6 -- कालाढूंगी। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल ने शुक्रवार को कालाढूंगी कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने कोतवाली स्टाफ के साथ बैठक कर क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी नजर रखने और आम नागरिकों से बेहतर तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए। एसपी सिटी ने कहा कि कोई भी फरियादी निराश होकर वापस न जाए। पुलिस का कर्तव्य है कि हर व्यक्ति को न्याय मिले। उसकी समस्या को गंभीरता से सुना जाए। उन्होंने रात्रि गश्त, बैंक एवं एटीएम ड्यूटी की व्यवस्था की भी समीक्षा की। क्षेत्र में फैल रहे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि नशेड़ियों के अड्डों को चिह्नित कर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए। मालखाना, शस्त्रागार, बंदीगृह एवं बैरकों का निरीक्षण कर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। पुरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.