अलीगढ़, नवम्बर 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने नवीन पुलिस लाइन छेरत में शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को बेहतर टर्नआउट व अनुशासन में रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई गई। परेड के दौरान अनुशासन व एकरूपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। परेड में उपस्थित समस्त सरकारी वाहनों में दंगा नियंत्रण उपकरणों को चेक किया गया। साथ ही उनके उचित रखरखाव व सदैव क्रियाशील दशा में रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी मयंक पाठक भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.