बरेली, मार्च 26 -- बारादरी थाने का एसपी सिटी मानुष पारीक ने बुधवार को वार्षिक निरीक्षण किया। गारद की सलामी लेने के बाद एसपी सिटी ने पूरे परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई देखी और महिला हेल्पडेस्क, जनसुनवाई, साइबर हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया। प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में खामियां देखकर उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए। शस्त्रागार, माल खाना और कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अभिलेख भी चेक किए। कुछ रजिस्टरों में खामियां मिलने पर उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...