अयोध्या, दिसम्बर 13 -- भदरसा संवाददाता। पुलिस अधीक्षक नगर ने शुक्रवार को पूराकलंदर थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मातहतों को जनता का काम समय से निपटाने का निर्देश दिया। थाने पहुंचे पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने थाने के अभिलेख,कार्यालय,सीसीटीएनएस कार्यालय,मालखाना,भोजनालय,बैरिक,महिला हेल्प डेस्क, कारागार,शस्त्रागार आदि का निरीक्षण किया। अभिलेखों के रख-रखाव,आईजीआरएस प्रार्थना पत्र का त्वरित व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण तथा साफ-सफाई देखी और संबन्धित को आवश्यक निर्देश दिया। कहा कि जनता की समस्याओं को समुचित तरीके से निपटाऐ और किसी प्रकार की शिकायत न मिले।इस दौरान क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा समेत पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.