अलीगढ़, मार्च 7 -- अलीगढ़। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र के पदाधिकारियों ने मामू भांजा के व्यापारी हेमंत गर्ग के समर्थन में शुक्रवार को एसपी सिटी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि हेमंत गर्ग की तहरीर पर एफआईआर नहीं की गई। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा हेमन्त गर्ग ने क्षेत्रीय दबंगों से अपने परिवार की सुरक्षा करते हुए विशाल शर्मा पर लाइसेंसी रिवाल्वर तान दी थी। उनकी मंशा ग़लत नहीं थी। जिसमें हेमंत गर्ग की पत्नी सिपरा गर्ग व मोनिका शर्मा के भी चोट आई है। राजनीतिक दबाव में एफआईआर दर्ज न होना निंदा का विषय है। अगर हमारी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो व्यापार मंडल आंदोलन करने पर विवश होगा। मंत्री हरिकिशन अग्रवाल, एमए खान गांधी, यशकुमार, दुर्वेश वार्ष्णेय, अरून गोयल, आसिम, राजेश गर्ग, अंकित अग्रवाल, मो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.