बगहा, अप्रैल 8 -- चन्द्रभूषण शांडिल्य बगहा, हमारे संवाददाता।बगहा पुलिस जिला में सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने और छात्र-छात्राओं के बीच सुरक्षा व अनुशासन की भावना विकसित करने के उद्देश्य से एक नई पहल की शुरुआत की गई है। तहत एसपी सहित सभी थाना प्रभारियों ने एक-एक स्कूल को गोद लेने का निर्णय लिया है। बगहा की प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना और उन्हें बेहतर जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।इस अभियान के तहत बगहा एसपी ने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय परसा को गोद लिया है, जबकि अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस पदाधिकारियों द्वारा अलग-अलग स्कूलों को अपनाया जाएगा। इसके लिए विद्यालयो का चयन किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी समय-समय पर इन विद्यालयों का दौरा करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.