एसपी संचार मठपाल को सराहनीय सेवा पदक
हल्द्वानी, अगस्त 18 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। नैनीताल जिले के एसपी संचार रेवाधर मठपाल को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया था। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी समेत नैनीताल पुलिस परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। वर्ष 1994 में पुलिस रेडियो विभाग में बतौर उपनिरीक्षक करियर शुरू करने वाले मठपाल वर्ष 2025 में अपर पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत हुए। उन्होंने पीलीभीत, बागेश्वर, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और पुलिस मुख्यालय समेत नैनीताल में सेवाएं दी हैं। उन्हें वर्ष 2010 में सराहनीय सेवा चिन्ह, 2021 में सराहनीय पदक और 2022 में उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा जा चुका है। यह भी पढ़ें- हरियाणा पुलिस में 400 SPO की भर्ती, नहीं होगी लिखित परीक्षा; जानें आवेदन से लेकर वेतन तक प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.