कोडरमा, अप्रैल 24 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा के नए एसपी कुमार शिवाशीष ने गुरुवार की रात तिलैया थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी को कई निर्देश दिए गए। एसपी ने थाना प्रभारी को तिलैया थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी- छिनतई और तमाम आपराधिक घटनाओं पर तत्काल लगाम लगाने को कहा। साथ ही महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस करने और थाना क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की हिदायत दी। एसपी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी और छिनतई की घटनाओं पर अंकुश के लिए अलग से काम करें। जनता की शिकायतों का तेजी से निपटारा करने और पुलिस पब्लिक रिलेशन को हर हाल में मजबूत करने का सख्त निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- अवैध शराब की भट्टियों और जुआ अड्डों पर तत्काल लगाम लगाने का अनुरोध कहा कि जिस इलाके में ...