बलरामपुर, अगस्त 21 -- यूपी पुलिस महकमे में बृहस्पतिवार देर रात हुए फेरबदल में बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार का तबादला कर दिया गया। उन्हें झांसी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाया गया है। वहीं हरदोई में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रहे आईपीएस अधिकारी मार्तण्ड प्रकाश सिंह को बलरामपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। विकास कुमार के कार्यकाल में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर रहा। गंभीर और चुनौतीपूर्ण मामलों की विवेचना में पुलिस टीमों को सक्रिय करने के साथ अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर भी उनका रुख सख्त रहा। कई चर्चित मामलों के खुलासे में पुलिस टीमों की सक्रियता दिखाई दी। यह भी पढ़ें- यूपी में संभल एसपी समेत नौ IPS अफसरों का तबादला, हरदोई-बाराबंकी से भी ट्रांसफरब्लाइंड केसों के खुलासे से बना...