कौशाम्बी, मार्च 2 -- एसपी मौर्य कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज प्रांगण में होली पर्व धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने आपस में एक दूसरे को रंग लगाकर होली पर्व की बधाई दी। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन संदीप कुमार मौर्य ने होली पर्व के विषय में बताया कि आज के दिन भगवान विष्णु ने किस प्रकार हिरण्य कश्यप का वध करके प्रहलाद की रक्षा की थी। उन्होंने बताया कि होली पर्व रंगों, और प्रेम का प्रतीक है। होली पर्व अपसी प्रेम और सौहार्द का त्योहार है। आप अपने बच्चों को रसायनिक रंगों से दूर रखें। इस मौके पर विद्यालय की डायरेक्टर संध्या सिंह ने भी बच्चों को होली पर्व मनाने के तरीके व इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। कार्यक्रम के दौरान मैनेजमेंट इंचार्ज दीपक सिंह, प्रधानाचार्या कविता वर्मा, उप मैनेजमेंट इन्चार्ज प्रमोद कुमार मौर्य, उप प्रधा...