ललितपुर, मार्च 29 -- चैत्र नवरात्रि के अवसर पर जनपद के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने साम्प्रदायिक सौहार्द की बहुत ही सुंदर मिसाल पेश की। उन्होंने अपने सरकारी आवास पर पत्नी के साथ विधि विधानपूर्वक कन्या पूजन करके उनके पांव पखारे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी मोहम्मद मुश्ताक के आवास पर रामनवमी के दिन बाकायदा एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छोटी-छोटी कन्याओं और बालकों को आमंत्रित किया गया। पुलिस अधीक्षक एक टब में कन्याओं के बारी-बारी से पांव पखरा रहे थे तो वहीं उनकी पत्नी ललिता कुमारी तौलिया के कन्याओं के पांव पोछ रही थीं। इसके बाद सभी कन्याओं के माथे पर इन दोनों पति और पत्नी ने रोली लगाई और फिर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद जगतजननी मानते हुए सभी कन्याओं को उन्होंने भोजन पसोरने संग अ...