रामगढ़, मई 18 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जिले में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के पदस्थापना के बाद पुलिस की कार्यशैली में बदलाव देखने को मिल रहा है।

पुलिस की नई रणनीति स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में लगातार चल रही एंटी क्राइम चेकिंग और रात में विशेष अभियान के कारण आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगने लगी है। पुलिस देर रात तक विभिन्न इलाकों में गश्त कर रही है और नशा कर अड्डेबाजी करने वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां दबिश भी दे रही है। इसी कड़ी में रविवार रात पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 13 वांछित अपराधियों और वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इसे जिला पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

गिरफ्तार अपराधियों की सूची जानकारी के अनुसार अभियान अनुमंडल प...