नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। लुटियंस दिल्ली के एसपी मार्ग और बाबा खड़क सिंह मार्ग पर यातायात की जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कार्य योजना तैयार की है। एनडीएमसी की मदद से इस पर जल्द काम शुरू कराया जाएगा। संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) ने बताया कि एसपी मार्ग पर मौजूदा बस स्टॉप को पूरी तरह अपग्रेड किया जाएगा। यहां डेडिकेटेड बस-बे बनाए जाएंगे, जिससे बसें मुख्य सड़क पर रुकने की बजाय अलग निर्धारित स्थान पर खड़ी होंगी। इससे मुख्य कैरिजवे पर यातायात सुचारू रहेगा और वाहन चालकों को अनावश्यक जाम से छुटकारा मिलेगा।इसी तरह बाबा खड़क सिंह मार्ग पर बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास ऑटो व ई-रिक्शा के लिए अलग लेन विकसित की जाएगी। इससे ऑटो और ई-रिक्शा सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े नहीं होंगे और बॉटलने...