एसपी माइंस चितरा को द्वितीय पुरस्कार
देवघर, अक्टूबर 6 -- चितरा प्रतिनिधि। मानसून तिमाही के दौरान ऑल ओवर कार्य निष्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ईसीएल के एसपी माइंस एरिया को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इस श्रेणी में प्रथम पुरस्कार सोदपुर एरिया तथा तृतीय पुरस्कार सालानपुर एरिया को मिला। ईसीएल मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में एसपी माइंस एरिया के क्षेत्रीय महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार को कंपनी के सीएमडी सतीश झा ने शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। बताया गया कि प्रतिकूल मौसम एवं लगातार बारिश के बावजूद एसपी माइंस क्षेत्र ने उत्पादन, डिस्पैच, सुरक्षा सहित विभिन्न कार्यों में बेहतर प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि से चितरा कोलियरी के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों में हर्ष है। जीएम मदन मोहन कुमार ने पुरस्कार का श्रेय पूरी टीम की मेहनत, बेहतर समन्वय एवं टीम भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.