दुमका, अगस्त 6 -- दुमका, प्रतिनिधि।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत बुधवार को एसपी महिला कॉलेज में मतदाता सूची में नामांकन एवं मतदाता जागरूकता विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ महाश्वेता सहित स्वयंसेविकाओं, छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण एवं मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. खुशबू निगम ने छात्राओं को मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि सभी पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान क...