बलिया, मार्च 25 -- बलिया। पुलिस लाइन के सभागार में बुधवार को अपराध समीक्षा बैठक हुई। पुलिस अधीक्षक ने विवेचना लम्बित रखने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर कई थानेदारों की क्लास लगायी। उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने थानों पर लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में बातचीत करते हुए समीक्षा किया। विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने वांछित अभियुक्तों व वारंटियों को पकड़ने, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चेकिंग करने आदि का निर्देश दिया। पुलिस कप्तान ने क्राइम मीटिंग में प्रभारी 112 को जनपद की समस्त पीआरवी को मिलने वाली समस्त इवेन्ट पर शीघ्र अतिशीघ्र मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.