एसपी प्राची सिंह ने थाना प्रभारियों में किया फेरबदल
अंबेडकर नगर, जून 8 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। छह पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में दो थानाध्यक्षों महरुआ और मालीपुर को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी है। पुलिस विभाग के सोशल मीडिया सेल के अनुसार थानाध्यक्ष मालीपुर रहे उपनिरीक्षक स्वतंत्र कुमार मौर्य को एसएसआई थाना बसखारी बनाया गया है, जबकि एसएसआई बसखारी शशांक कुमार शुक्ला को मालीपुर का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं महरुआ थानाध्यक्ष महेंद्र सरोज को जनसूचना प्रकोष्ठ भेजा गया है। उनकी जगह इब्राहिमपुर थाने के प्रभारी चौकी इंचार्ज एनटीपीसी दौमित्र सेन रावत को महरुआ का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सम्मनपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.