लखीमपुरखीरी, मई 11 -- पलियाकलां। गौरीफंटा पहुंची एसपी नें भारत-नेपाल सीमा पर स्थित गौरीफंटा कोतवाली व 39 वीं एसएसबी की चेक पोस्ट पर भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसपी ने चेक पोस्ट पर स्थापित एक्स-रे बैगेज स्कैनिंग मशीन की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की तथा सीमा पर लागू सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। रविवार को गौरीफंटा बॉर्डर पहुंची एसपी ख्याति गर्ग ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं सुरक्षा बल के कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि भारत-नेपाल सीमा अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता नहीं बरती जाए। उन्होंने मादक पदार्थों, जाली भारतीय मुद्रा, मानव तस्करी एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी की रोकथाम हेतु विशेष सतर्कता बरतने तथा नियमित रूप से सघन चेकिंग अभियान चलान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.