अमरोहा, मार्च 27 -- अमरोहा। एसपी अमित कुमार आनंद ने जिले के विभिन्न थानों व शाखाओं में तैनात 59 पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। बताया जा रहा है कि ये सभी पुलिसकर्मी अपनी तैनाती का तीन साल का समय पूरा कर चुके थे। इनमें अधिक्तर की तैनाती सीसीटीएनएस व कोर्ट पैरोकारी व डाक विभाग में चल रही थी। वहीं, पिछली तबादला सूची में शामिल कुछ पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजा गया है। इन पुलिसकर्मियों ने एसपी के समक्ष पेश होते हुए तबादला निरस्त करने की मांग की थी। वहीं, चर्चा है कि हाल-फिलहाल एक बड़ी तबादला सूची और आ सकती है, जिनमें थानों के अलावा डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.