एसपी ने 422 दरोगा व सिपाहियों का किया स्थानांतरण
रायबरेली, जून 8 -- रायबरेली,संवाददाता। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने के लिए एक साथ दरोगा व सिपाहियों समेत 422 पुलिस कर्मियों का एक साथ अलग-अलग थाना और पटलों के लिए स्थानांतरण कर दिया। विभाग में एक साथ किए गए फेरबदल से महकमें में हड़कंप मच गया। एसपी ने स्थानांतरण के किए गए पुलिस कर्मियों को उनकी तैनाती स्थल पर तत्काल पहुंचकर ज्वाइन किए जाने के निर्देश दिए। एसपी रवि कुमार के द्वारा अचानक विभाग में किए गए स्थानांतरण में थानों के साथ एसपी कार्यालयों और रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात 21 उपनिरीक्षकों (दरोगा), 23 मुख्य आरक्षियों के साथ 378 आरक्षियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें मुंशी, दीवान, महिला आरक्षी, मुख्य महिला आरक्षी एवं सीसीटीएनएस शाखा में कार्यरत कर्मी भी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.