उरई, अप्रैल 19 -- उरई। संवाददाता पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शहर की यातायात व्यवस्था को बारीकी से परखा। लगभग 2 घंटे तक उन्होंने यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह के साथ शहर में भ्रमण किया और हरेक ट्राफिक पॉइंट की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जिला पंचायत तिराहे से भ्रमण की शुरुआत की थी। उन्होंने सबसे पहले जिला पंचायत तिराहा पर आवा गमन की व्यवस्था को देखा और यहां रोड चौड़ीकरण की स्थिति को देखा। उसके बाद मंशापूर्ण मंदिर के आगे और मामू भांजा मजार के बीच में की गई बैरिकेडिंग के बारे में जानकारी ली। यहां यातायात प्रभारी वीरबहादुर सिंह ने उन्हें बताया कि इस स्थान पर दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग कराई गई है। एक तरफ के वाहन एक ही साइड से निकाले जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.