एसपी ने हाईवे पर दौड़ रहे ओवरस्पीड ट्रक को सीज कराया
अमरोहा, मई 23 -- गजरौला। यातायात व्यवस्था का जायजा ले रहे एसपी लखन सिंह यादव ने शुक्रवार को दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे हाईवे पर ओवरस्पीड से दौड़ रहे ट्रक को रुकवाकर सीज करा दिया। साथ ही चालक को जमकर फटकार भी लगाई। दोपहर में एसपी ने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बृजघाट के पास तेज गति से जा रहे ट्रक को उन्होंने रुकवाने के निर्देश दिए। पुलिस ने ट्रक को रुकवा लिया। एसपी ने चालक को जमकर फटकार लगाई। एसपी के निर्देश पर ट्रक को सीज कर दिया गया। एसपी ने निर्देशित किया कि सड़क पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर आमजन के जीवन को खतरे में डालने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- एसपी ने हाईवे पर दौड़ रहे ओवरस्पीड ट्रक को सीज कराया यह भी पढ़ें- दो ट्रकों में भिड़ंत, चालक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.