मऊ, मई 2 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बुधवार की देर शाम को हलधरपुर थाने का औचक निरीक्षण करके जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने लंबित विवेचनाओं को शीघ्र पूरा करने, अपराधियों पर नकेल कसने और जनशिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण करने का निर्देश जारी किया। चेताया कि ड्यूटी के दौरान लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने हलधरपुर थाने के निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, सीसीटीएनएस, मिशन शक्ति, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, शस्त्रागार तथा हवालात की स्थिति का गहन अवलोकन किया। एसपी ने थाने में लंबित विवेचनाओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर भी निर्देश जारी किया। यह भी पढ़ें- एसपी ने हलधरपुर थाने का निरीक्षण करके लिया जायजा उन्होंने महिला संबंधित अपराधों, साइबर अपराधों एवं संवेद...