बहराइच, अप्रैल 27 -- बहराइच, संवाददाता । एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने रानीपुर एसएचओ संतोष कुमार अवस्थी को लाइन भेजा है। उनका गोरखपुर स्थानान्तरण हो गया है। एसपी ने रानीपुर थाने की कमान आईजीआरएस सेल प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्रा को सौंपी है। उपनिरीक्षक से निरीक्षक की प्रोन्नति बाद शैलेन्द्र कुमार को टिकोरा मोड़ पुलिस चौकी प्रभारी से अब एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग का प्रभार सौंपा गया है। एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह ने रविवार की रात थाना रानीपुर का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेखों के रख-रखाव, ड्यूटी/आगंतुक/अपराध रजिस्टर, मालखाना, हवालात एवं महिला हेल्प डेस्क आदि का गहन निरीक्षण किया गया। लंबित विवेचनाओं पर नाराजगी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.