गोपालगंज, मार्च 31 -- फुलवरिया। एक संवाददाता एसपी विनय तिवारी ने मंगलवार को हथुआ एसडीपीओ कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों और संचिकाओं का गहन अवलोकन किया तथा कार्यों की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने अभिलेखों के समुचित संधारण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन तथा अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों को सतर्कता और सक्रियता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। एसपी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपराधियों पर प्रभावी अंकुश बनाए रखने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.