एसपी ने सोशल मीडिया क्रिएटर्स से किया संवाद
कानपुर, अगस्त 22 -- कानपुर देहात। पुलिस कार्यालय माती में एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स के साथ बैठक कर संवाद किया। इस मौके पर उनसे जनहित एवं सामाजिक जागरूकता के संबंध में काम करने व सोशल मीडिया के माध्यम से जनहित, सामाजिक जागरूकता एवं सकारात्मक पुलिसिंग से संबंधित संदेशों को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने व साइबर अपराधों से बचाव, ट्रैफिक नियमों के पालन व सौहार्द बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। इस मौके पर एएसपी आलोक प्रसाद, सीओ संजय सिंह भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- साइबर फ्राड से बचने को गेमिंग एप खेलने से बचें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.