एसपी ने सोरों कोतवाली का किया निरीक्षण, परखीं व्यवस्थाएं
आगरा, मई 21 -- जनपद की कोतवाली सोरों का एसपी ओमप्रकाश सिंह ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। एसपी ने सबसे पहले आगंतुक रजिस्टर, मिशन शक्ति कक्ष का अवलोकन कर अभिलेखों की स्थिति का परीक्षण किया। थाना कार्यालय में मालखाना रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, एचएस रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का गहन परीक्षण किया, उनमें पाई गई कमियों के त्वरित निराकरण एवं समस्त अभिलेखों को अद्यावधिक रखते हुए सुव्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए। थाना परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही बैरक, बंदीगृह, भोजनालय, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। थाना परिसर की साफ सफाई सुदृढ़ बनाए रखने एवं समुचित रख-रखाव सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.