चंदौली, अप्रैल 5 -- चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार की सांय क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा एवं पुलिस बल के साथ सैयदराजा कस्बे का पैदल गश्त किया। इस दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों एवं बाजारों में आमजन और व्यापारियों से वार्ता किया। साथ ही उनसे शान्ति व्यवस्था, सहयोग एवं सौहार्द्र बनाये रखने की अपील की। साथ ही आमजन की समस्याओं के समाधान और व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.