समस्तीपुर, जनवरी 5 -- कल्याणपुर,। कल्याणपुर थाना के परिसर में सोमवार को एसपी अरविंद प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें अपनी समस्या को लेकर फरियादियो ने आवेदन देकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई। जनता दरबार में जहां माले अंचल सचिव दिनेश कुमार ने गोविंदपुर खजूरी पंचायत के छटियारी पोखर पर पंचायत सरकार भवन के निर्माण मामले में निर्दोष को मुक्त करने की मांग की। वही मलिकोली गांव में गस्ती करने की मांग किया गया। मधुरापुर के पंस सदस्य मीरा कुमारी ने जमीनी विवाद को लेकर न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान करीब डेढ़ दर्जन मामले जनता दरबार में आये। मौके पर प्रशिक्षु एसपी अनिकेत द्विवेदी, सदर डीएसपी 2 संजय कुमार, इंस्पेक्टर नीरज तिवारी, इंस्पेक्टर व थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार राउत, अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा सहित अन्य मौजूद थे। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.