कटिहार, मार्च 21 -- कटिहार, एक संवाददाता पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी द्वारा आम जनता की शिकायतों को सुनने के लिए विशेष बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। एसपी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित समाधान के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर निपटारा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक में भूमि विवाद, पारिवारिक मामले, आपराधिक शिकायतें एवं अन्य समस्याएं सामने आईं। एसपी ने सभी मामलों में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...