लखीसराय, फरवरी 3 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सोमवार को पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित द्वारा पुलिस कार्यालय कक्ष में जन सुनवाई की। जन सुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। इनमें भूमि विवाद, मारपीट, घरेलू विवाद, धोखाधड़ी, साइबर अपराध तथा अन्य आपराधिक मामलों से संबंधित शिकायतें प्रमुख रहीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित मामलों की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जन सुनवाई के दौरान कई मामलों में मौके पर ही संबंधित थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। एसपी अवधेश दीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.