एसपी ने सुनीं लोगों की समस्या
मुंगेर, मार्च 27 -- असरगंज, निज संवाददाता। एसपी सैयद इमरान मसूद की अध्यक्षता में गुरुवार को असरगंज थाना में जनसंवाद का आयोजन किया गया। इस मौके पर एएसपी एसपी संकेत कुमार एवं थानाध्यक्ष विपुल कुमार मौजूद थे। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से कई फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिला परिषद सदस्य अनिल कुमार सिंह ने प्रखंड अंतर्गत डाढ़ा, सरौन, मिल्क जोरारी एवं बनगामा गांव को असरगंज था में शामिल करने का मांग की। अमैया गांव की किरण देवी ने बताया कि उनके पति सनी दयाल बिंद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मुठभेड़ के दौरान मारा गया था। पति का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा है। एसपी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर एसपी से संपर्क कर मामले का समाधान कराया जाएगा। जनसंवाद के बाद एसपी ने थाना के विभिन्न कांडों का जायजा लिया। इस मौके पर उपप्रमुख सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.