फतेहपुर, जून 23 -- फतेहपुर। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि जनता की शिकायतों का निष्पक्ष समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...