चम्पावत, अगस्त 4 -- चम्पावत। एसपी रेखा यादव ने सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। एसपी ने शारदा बैराज और आईसीपी चेक पोस्ट का अवलोकन किया। उन्होंने सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, आगंतुकों के सत्यापन, दस्तावेजों की जांच और चेकिंग प्रक्रिया में सतर्कता बरतने को कहा। सीमा क्षेत्र में विशेष सतर्कता और निगरानी बनाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। एसपी ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय बनाने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...