श्रावस्ती, फरवरी 20 -- श्रावस्ती, संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड की एसपी ने सलामी ली। इस दौरान उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण को देखा। इसके बाद पुलिस लाइन परिसर, विभिन्न इकाईयो, बैरकों, वाहनों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी राहुल भाटी ने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान परेड में सम्मिलित सभी रिक्रूट आरक्षियों व अधिकारी, कर्मचारी को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए प्रेरित करते हुए सामूहिक दौड़ लगवाई। साथ ही, अनुशासन, एकरूपता और कार्यक्षमता को बढ़ावा देने के लिए टोलीवार ड्रिल का अभ्यास भी कराया। बाद में पुलिस लाइन परिसर सहित पुलिस लाइन के विभिन्न इकाइयों और प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.