मऊ, अप्रैल 17 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने के साथ किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहने को कहा।पुलिस अधीक्षक ने दंगा नियंत्रण उपकरणों को हर समय सक्रिय रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। एसपी ने निरीक्षण के दौरान ड्रोन कैमरा, फॉरेन्सिक वैन, पीआरवी के चारपहिया और दोपहिया वाहनों की साफ-सफाई, हूटर, लाइट, एमडीटी, मेडिकल किट और फायर एक्सटिंग्विशर सहित एंटी-राइट इक्विपमेंट की जांच की गई। पीआरवी कर्मियों को निर्देशित किया गया कि गंभीर और महिला संबंधित घटनाओं की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचें, क्राइम सीन को...