बाराबंकी, अप्रैल 10 -- बाराबंकी। पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने परेड की सलामी लेने के बाद जवानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की शारीरिक व मानसिक फिटनेस पर जोर देते हुए दौड़ कराई और परेड की विभिन्न टोलियों की ड्रिल का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान एसपी अर्पित विजय वर्गीय ने पुलिसकर्मियों के टर्न-आउट की जांच करते हुए अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की विशेष समीक्षा की और उनके कौशल, अनुशासन तथा प्रशिक्षण के स्तर का मूल्यांकन किया। आगामी दीक्षांत परेड को ध्यान में रखते हुए आरक्षियों की ड्रिल व मार्च-पास्ट को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए गए।इसके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.