हाजीपुर, मार्च 14 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग थाना का पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना के विभिन्न अभिलेखों एवं पंजीयों का अवलोकन किया,तथा लंबित कांडों की स्थिति, कांडों के निष्पादन की प्रगति,वांछित एवं सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी तथा विधि-व्यवस्था संधारण की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर, मालखाना, हाजत एवं सिरीस्ता का भी निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही कांडों के त्वरित निष्पादन, लंबित मामलों में कमी लाने, अपराध नियंत्रण, दागियों की नियमित जांच, बार्डर क्षेत्रों में विशेष निगरानी बनाएं रखने तथा मद्य-निषेध को प्रभावी ढ़ंग से लागू करने पर विशेष बल दिया गया। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, आमजन की शिकायतों...