एसपी ने सपत्निक शिवगादी में की पूजा अर्चना
साहिबगंज, मई 29 -- बरहेट । एसपी अमित कुमार सिंह ने शुक्रवार को अपनी धर्मपत्नी मिनाक्षी सिंह व बच्चियों के साथ बाबा गाजेश्वरनाथ धाम पहुंचकर बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की । मौके पर उन्होंने पुरोहित की देख रेख में पीतांबरी शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, पुष्प अर्पित कर पूजा की। मंदिर के पुरोहित ने एसपी तथा उनकी धर्मपत्नी को पूजा अर्चना करवाया। एसपी अमित कुमार सिंह ने कहा कि बाबाधाम के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच पूजा करने से आत्मिक शांति की अनुभूति हो रही है । मौके पर शिवगादी प्रबंध समिति अध्यक्ष रुपक साह, थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया आदि मौजूद थे। फोटो 2, शिवगादी धाम में सपत्निक पूजा करते एसपी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.