किशनगंज, दिसम्बर 12 -- किशनगंज। संवाददाता शुक्रवार को किशनगंज एसपी सागर कुमार ने सदर थाना का अचानक निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को चौंका दिया। पूर्व सूचना के बिना पहुंचे एसपी ने थाना परिसर में बने पांचों थानों और उनकी आंतरिक व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, दस्तावेजों के रखरखाव और आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को परखा। एसपी कुमार ने संचिकाओं की स्थिति की जांच करते हुए विभिन्न लंबित और प्रचलित कांडों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंभीर मामलों में अनुसंधान को प्राथमिकता दी जाए और सभी लंबित कांडों का जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समय पर आरोपपत्र दाखिल होना आवश्यक है, ताकि आरोपी को सजा मिल सके और कानून का विश्वास कायम रहे। एसपपी ने अनुसंधान की गुणवत्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.