हापुड़, मार्च 5 -- होली पर्व पर बुधवार को एसपी ने सड़क पर उतर कर जनपद की कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बुधवार सुबह से ही होली को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ क्षेत्र में निकले और मिश्रित आबादी वाले इलाकों को निरीक्षण किया। छिजारसी टोल प्लाजा से लेकर ब्रजघाट, कुराना टोल प्लाजा से लेकर धीरखेड़ा तक पूरे जनपद में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद थी। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों ने मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त कर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद सड़कों पर हुड़दंग न हो, इसके लिए कड़े निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि हापुड़ नगर और थाना देहात क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।...