हरदोई, मार्च 24 -- संडीला। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सोमवार शाम संडीला कोतवाली पहुंचकर वार्षिक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय, बंदी गृह, शस्त्रागार, कंप्यूटर कक्ष और महिला हेल्प डेस्क की स्थिति परखी। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यालय अभिलेखों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के बाद एसपी ने पुलिस बल के साथ शहर में पैदल गश्त की। मुख्य बाजार और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान...