एसपी ने श्यामदेउरवा थाने के नए मुख्य द्वार का उद्घाटन किया
महाराजगंज, मार्च 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसपी सोमेंद्र मीना ने श्यामदेउरवा थाने का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने थाने के नवनिर्मित मुख्य प्रवेश द्वार का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद थाने का निरीक्षण किया। विभिन्न रजिस्टरों, आगंतुक पंजिका व अपराध रजिस्टर की जांच की। प्रविष्टियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिया। शस्त्रागार में हथियारों के रखरखाव व मेस में पुलिस कर्मियों के लिए उपलब्ध भोजन की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। थाना परिसर, बैरक व कार्यालय में उच्च स्तरीय साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिया।एसपी ने निर्देश दिए कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की बात संवेदनशीलता के साथ सुनी जाए। उन्होंने उनकी समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम व एसओ अभिषे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.