औरैया, मार्च 17 -- दिबियापुर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने थाना दिबियापुर का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेखों के रख-रखाव, थाना कार्यालय, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क, बैरक व मेस आदि का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने और लंबे समय से खड़े वाहनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही जन शिकायतों को गंभीरता से सुनने और उनका समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...