कौशाम्बी, अप्रैल 23 -- एसपी कार्यालय स्थित वीरांगना दुर्गा भाभी सभागार में बुधवार को पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें थाना-चौकी क्षेत्रों के सर्राफा व्यापारी, उद्योगपति, मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं स्थानीय व्यापारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने, रात्रि गश्त बढ़ाने, पुलिस-व्यापारी समन्वय को और सुदृढ़ करने तथा हेल्पलाइन नंबर्स के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल दिया। व्यापारियों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि शीघ्र कार्रवाई सुनिश...